हत्यारोपी पति की मां
- फोटो : अमर उजाला
सीओ पंकज गैरोला, थाना प्रभारी रवि कुमार सैनी ने आरोपी की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए। दोपहर में एसएसपी सुनील कुमार मीणा भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोपहर बाद पीरूमदारा क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी के अनुसार युवक को शक था कि उसकी पत्नी के किसी और के साथ अवैध संबंध हैं। इस बात को लेकर दोनों में आए दिन झगड़ा होता था।