Vivek Oberoi
- फोटो : अमर उजाला
शूटिंग करने पहुंचे एक्टर विवेक ओबेरॉय, सुरेश ओबेरॉय व निर्देशक ओमंग कुमार आदि कलाकार यहां के प्राकृतिक सौंदर्य से अभिभूत हो गए हैं। बर्फ से लकदक वादियों के बीच कल-कल बहती गंगा भागीरथी, पारंपरिक काष्ठकला से बने घरों व सेब के बागीचों ने इन बॉलीवुड हस्तियों को अपना दीवाना बना दिया है। कलाकारों ने कहा कि दुनिया के कई देशों में शूटिंग करने के बावजूद उन्हें हर्षिल से अधिक खूबसूरत गांव कहीं नहीं दिखा है। घाटी के प्राकृतिक सौंदर्य को यहां के स्थानीय ग्रामीणों का अपनापन व अतिथि सत्कार कई गुना बढ़ा देता है।