फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्नत सा नजारा: खूबसूरत बर्फीली वादियों से नजर नहीं हटेगी...उत्तराखंड में ताजा बर्फबारी की देखें ये तस्वीरें

Thu, 01 Feb 2024 08:52 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
विज्ञापन
1 of 6
धनौल्टी में बर्फबारी का खूबसूरत नजारा। - फोटो : amar ujala
मौसम का मिजाज बदलते ही पहाड़ों ने सफेद बर्फ की चादल ओढ़ ली। बर्फबारी का ये नजारा देवभूमि उत्तराखंड में जन्नत का अहसास कर रहा है। खूबसूरत बर्फीली वादियों से नजर नहीं हटेगी। सफेद चादर बिछते ही रौनक लौटी और पर्यटक भी मौज मस्ती करने पहुंच गए।




उत्तराखंड के चमोली जनपद में रातभर से बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है, जिससे ऊंची चोटियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी सहित ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही हैं। 

लोगों को हालांकि कोरी ठंड से राहत मिली है। इस बारिश और बर्फबारी को फसलों के लिए संजीवनी बताया जा रहा है। बदरीनाथ धाम सहित हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, लाल माटी, नंंदा घुंघटी, औली, गोरसों सहित नीती और माणा घाटियों में बर्फबारी हुई है। निजमुला घाटी के पाणा, ईराणी, झींझी गांव में भी बर्फबारी हुई, वहीं पर्यटन ग्राम रामणी में भी बर्फबारी होने से खेतों और आम रास्तों में बर्फ बिछ गई है। औली में बर्फबारी से पर्यटन कारोबारियों के चेहरे भी खिल गए हैं।
विज्ञापन

2 of 6
धनौल्टी में बर्फबारी का खूबसूरत नजारा। - फोटो : amar ujala
यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी नारायण पुरी फूलचट्टी खरशालीगांव क्षेत्र में भी बर्फबारी के बाद दिलकश नजारा सामने आया। यमुनोत्री धाम सहित आसपास की चोटियों पर खूब बर्फबारी होने के साथ ही धाम से लगे गीठ पट्टी के 12 गांवों के अलावा सरबडियार और ठकराल पट्टी के 13 गांवों में भी बर्फबारी जमकर हुई। इधर तहसील मुख्यालय सहित यमुना घाटी में रातभर झमाझम बारिश हुई बारिश बर्फबारी के बीच यमुना घाटी की विधुत सप्लाई भी बाधित रही। 
विज्ञापन

3 of 6
मसूरी में बर्फबारी की नजारा - फोटो : amar ujala
औली में जमकर बर्फबारी हो रही है। यहां खासतौर पर पर्यटकों को बर्फबारी का इंतजार रहता है। आज पर्यटकों की मुराद भी पूरी हुई।

4 of 6
धनौल्टी में बर्फबारी - फोटो : amar ujala
चमोली के कर्णप्रयाग, आदिबरी,देवाल,थराली, नारायणबगड़ सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से बारिश जारी है। नोटी,नंदसैन, चौरासैन और बेनिताल सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं वेदनी बुग्याल, रूपकुंड में बर्फबारी जारी है। देवाल के लोहाजंग में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। नदी किनारे वाले शहरों में कड़ाके की ठंडी हवाएं चल रही हैं और लोग कड़ाके की ठंड से बेहाल हैं।
विज्ञापन

5 of 6
जोशीमठ के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी - फोटो : amar ujala

चारधाम समेत ऊंचाई वाले इलाकों में लंबे इंतजार के बाद बर्फबारी हुई, जिससे यहां पर्यटकों व किसानों के चेहरे खिल गए। 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: पहाड़ों पर बारिश...कई जिलों में भारी बर्फबारी का अलर्ट, जानें पांच फरवरी तक मौसम का मिजाज

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रुद्रनाथ क्षेत्र में हुई बर्फबारी - फोटो : amar ujala

 फरवरी के पहले सप्ताह में भी कई बार बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। विशेषज्ञों का कहना यह भी है कि बारिश और बर्फबारी से तापमान पर कुछ ज्यादा असर नहीं पड़ेगा और मैदान से लेकर पहाड़ तक लोगों को सूखी ठंड से राहत मिलेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें