बर्फबारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बर्फ से ढके बुग्याल, पर्यटक स्थल हुए गुलजार
बीते रविवार को हुई बारिश से मुख्य पर्यटन स्थल रूपकुंड, आयजनटॉप, आली, वेदनी बुग्याल, ब्रह्मताल बुग्याल, बगजी बुग्याल बर्फ से ढक गए हैं। सोमवार को बर्फबारी देखने ब्रह्मताल व वाण-वेदनी ट्रैक पर करीब 45 पर्यटक पहुंचे। वहीं लोहाजंग के लॉज व्यवसायी व रूपकुंड पर्यटन विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष इंद्र सिंह राणा ने बताया कि ट्रैकिंग कंपनी विकट एडवेंचर व इंडिया हैक्स के माध्यम से पर्यटक सोमवार सुबह लोहाजंग से रवाना हुए। पर्यटन स्थलों पर एक से दो फीट बर्फबारी हुई है। वहीं बुग्याल व गांव के आसपास हुई बर्फबारी से हिमालयी क्षेत्र के गांव वाण, कुलिंग, घेस, बलाण, हिमनी, पिनाऊं, वांक, लोहाजंग, दीदना आदि गांवों में भी सर्द हवा चलने से ठंड बढ़ गई है। वहीं कर्णप्रयाग में मौसम बदलने से ठंड बढ़ गई है।