बदरीनाथ धाम में बर्फबारी के बाद का नजारा
- फोटो : अमर उजाला
यात्राकाल के पहले दो महीने पानी की बहुत अधिक खपत होती है, जिसके लिए जल संस्थान को लाइन को समय पर ठीक करना होगा। साथ ही बिजली, रास्तों की मरम्मत, यात्री शेड सहित अन्य मरम्मत के कार्य करने हैं लेकिन लगातार मौसम बदलने और बर्फबारी के कारण प्रशासन की टीम धाम में पहुंच ही नहीं पा रही है।