फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather News: चोटियों पर बर्फबारी, पहाड़ से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड, जानें मौसम का ताजा हाल

Fri, 13 Jan 2023 01:37 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
चकराता के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

चोटियों पर हिमपात से पहाड़ से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते बीते दो दिनों से उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। चोटियों पर हिमपात और निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश का सिलसिला जारी है।

पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश से अभी सर्दी के प्रकोप से लोगों को राहत नहीं मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने आगामी 14 से 19 जनवरी के बीच उत्तराखंड समेत आसपास के राज्यों में कड़ाके की ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाये रहने और सर्द हवाएं चलने से कंपकंपी बढ़ सकती है। 
 

विज्ञापन

2 of 5
चकराता में बर्फबारी का नजारा - फोटो : अमर उजाला

आज शुक्रवार को प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये हुए हैं। वहीं केदारनाथ धाम में बर्फबारी जारी है। 

विज्ञापन

3 of 5
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

ऐसा है मौसम का हाल
गढ़वाल

  • रुद्रप्रयाग जिले में छाए बादल। केदारनाथ में हो रही बर्फबारी।
  • यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में मौसम ख़राब।
  • विकासनगर में सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम हुआ साफ।

 

4 of 5
केदारनाथ में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

कुमाऊं

  • अल्मोड़ा में घने बादल।
  • भवाली में बादल हल्की बारिश।
  • रीठा साहिब छेत्र में हल्की बारिश  बादल छाए हुए।
  • पिथौरागढ़ में छाए बादल बारिश की संभावना।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यमुनोत्री में बर्फबारी - फोटो : amar ujala
  • नैनीताल में हल्की बारिश
  • बागेश्वर में बादल छाए
  • लोहाघाट में हल्की बूंदाबांदी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें