फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: भारी बारिश ने बढ़ाई मुश्किल, सरयू नदी का बढ़ा जलस्तर, वाहनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक

Thu, 22 Jun 2023 11:18 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
बारिश ने बढ़ाई मुश्किल - फोटो : amar ujala
उत्तराखंड में कई जगह भारी बारिश का सिलसिला जारी है तो कई जगह कोहरा छाया हुआ है। राजधानी देहरादून में हो रही भारी बारिश ने आवाजाही मुश्किल कर दी है। यहां कुछ स्थानों पर वाहन पानी में डूब गए हैं। मसूरी में कोहरा छाए होने से वाहनों पर ब्रेक लग गए। दूसरी तरफ बागेश्वर में सरयू नदी का जलस्तर बढ़ गया है। 

प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में आज (बृहस्पतिवार) बारिश के साथ ही प्री-मानसून दस्तक देगा। जबकि 25 जून को पूरी तरह से मानसून उत्तराखंड में प्रवेश कर जाएगा। मौसम विभाग की ओर से 22 जून को प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में बारिश, गर्जन और झोंकेदार हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
 
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 22 जून से 24 जून तक होने वाली बारिश प्री-मानसून की बारिश में दर्ज की जाएगी। जबकि 25 जून से मानसून आएगा। प्री-मानसून के दौरान पर्वतीय इलाकों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं। जबकि इन तीन दिनों में मैदानी इलाकों का भी मौसम बदलने की संभावना है।
विज्ञापन

2 of 5
नदी में स्थित शिला पर बनाई गई है भगवान शंकर की पेंटिंग - फोटो : amar ujala
कहां कैसा है मौसम
-बागेश्वर में रात से बारिश। सरयू नदी का जलस्तर बढ़ा।
-मसूरी शहर में हल्की बारिश, घना कोहरा छाया।
-विकासनगर में बादल छाए
-टनकपुर में बादल
-अल्मोड़ा में बादल
-रुद्रपुर में छाए है बादल
-अल्मोड़ा में बादल
-नैनीताल में बादल
-यमुनोत्री घाटी में बादल 
विज्ञापन

3 of 5
मसूरी में कोहरा - फोटो : amar ujala
उत्तराखंड में मानसून को देखते हुए शासन की ओर से जोशीमठ में संयुक्त कंट्रोल रूम बनाया गया है। जो चारधाम यात्रा के साथ ही किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

4 of 5
कोहरा - फोटो : amar ujala
यहां एनडीआरएफ, एसडीआरएफ सहित लाइन विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों को तैनात किया गया है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश के लिए ओडिशा में लगेगा कोयले से बिजली का प्लांट, कम उत्पादन के चलते सरकार ने लिया फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बादल छाए - फोटो : amar ujala
सचिव आपदा प्रबंधन विभाग डॉ. रंजीत सिन्हा ने बताया कि प्रदेश में मानसून के दौरान संभावित आपदाओं से निपटने के लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह से तैयार है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें