फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजन की पहली बर्फबारी से नीति घाटी में बिछी बर्फ की सफेद चादर, तस्वीरों में देखें खूबसूरत नजारा...

Thu, 05 Nov 2020 06:03 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर(चमोली)
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में विकास खंड जोशीमठ के अंतर्गत भारत-चीन सीमा से लगी नीति घाटी में बुधवार शाम और रात को जमकर बर्फबारी हुई। इस सीजन की पहली बर्फबारी से नीति गांव समेत आसपास के इलाकों में सफेद चादर बिछ गई है। इसके बाद गुरुवार सुबह घाटी बेहद खूबसूरत नजर आई। आगे तस्वीरें देखिए...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बर्फबारी होने से क्षेत्र में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। चमोली जिले में स्थित नीति घाटी सर्दियों में बर्फ से पूरी तरह से ढक जाती है। जिसके चलते यहां के ग्रामीण सर्दियां शुरू होते ही निचले स्थानों पर आ जाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इस क्षेत्र में वे गर्मियों के समय छह माह ही रहते हैं। इस समय वे यहां पर मजदूर करते हैं। स्थानीय निवासी आशीष राणा का कहना है कि घाटी से ग्रामीण अक्तूबर माह के आखिरी में अपने मूल स्थानों की ओर जा चुके हैं। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
जब भारी बर्फबारी के बाद मजदूर भी वहां से लौट आते हैं, तब वहां  सिर्फ सेना के जवान ही रहते हैं। बर्फबारी शुरू होने के बाद घाटी में मौसम सुहावना बना हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि दीपावली के बाद प्रदेश में कड़ाके की ठंड होगी और दूसरे पखवाड़े से कोहरे की चादर छा जाएगी। पिछले साल की तुलना में कोहरा भी दोगुना घना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें