फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: सीजन की पहली बर्फबारी देख खिले पर्यटकों के चेहरे, सामने आई खूबसूरत तस्वीरें... 

Sun, 27 Sep 2020 08:12 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में शनिवार को हुई सीजन की पहली बर्फबारी का पर्यटकों ने खूब लुत्फ उठाया। बर्फबारी देख पर्यटकों के चेहरे खिल उठे। पर्यटकों ने बर्फबारी की तस्वीरें अपने मोबाइल के कैमरे में भी कैद की। आप भी तस्वीरें देखिए...
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली और बंगलुरू के पर्यटकों का 26 सदस्यीय दल 15 सितंबर को गोमुख से रवाना हुआ था और दल रविवार को कलनदी खाल से होते हुए नगताल पहुंचा। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को माणा-घस्तोली ट्रेक पर पर्यटक पहुंचे तो यहां उन्हें बर्फ गिरी दिखी। पर्यटक तारेंद्र मर्तोलिया ने बताया कि उन्होंने और उनके साथियों ने करीब आधे घंटे तक बर्फबारी का लुत्फ उठाया। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दोपहर बाद अच्छी बर्फबारी हुई। उन्होंने बर्फबारी को अपने मोबाइल फोन में कैद किया। उन्होंने कहा कि गोमुख से नगताल ट्रेक बेहद खूबसूरत और रोमांच भरा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बर्फबारी के बाद ये और भी खूबसूरत हो लग रहा है। यह साहसिक पर्यटन के लिए भी बेहतर ट्रेक है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो अगले वर्ष भी यहां पहुंचेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें