बदरीनाथ
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनोत्री में सप्त ऋषि कुंड, बंदरपूंछ और गरुड़ गंगा टॉप की चोटियों पर हल्की बर्फबारी के बाद धाम में पहुंचे श्रद्धालुओं को ठंड का खासा अहसास होने लगा है। यमुनोत्री धाम मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि सुबह से धाम में बारिश हो रही है। वहीं, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है। बारिश और ठंडी हवाओं के बीच श्रद्धालुओं को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। जिले के निचले इलाकों में भी सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस होने लगी है। उधर, गंगोत्री क्षेत्र में दिनभर बादल छाए रहे, हालांकि वहां बारिश की सूचना नहीं है।