उत्तराखंड के रुद्रपुर में सास-ससुर और दो सालियों की हत्या के आरोपी दामाद नरेंद्र और किराएदार विजय को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा उसकी पत्नी लीलावती को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतकों के रिश्तेदार दुर्गा प्रसाद ने नरेंद्र, विजय और लीलावती के खिलाफ तहरीर दी है और केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।