उत्तराखंड में पंचायत चुनाव के लिए युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक में खासा उत्साह नजर आया। कोई व्हीलचेयर पर तो कोई खच्चर पर सवार होकर पहुंचा। वहीं दूल्हा और दुल्हन ने भी सात फेरों से पहले मतदान करना जरूरी समझा। तस्वीरों में देखिए...
विज्ञापन
2 of 11
- फोटो : अमर उजाला
30 विकास खंडों में पहले चरण का मतदान सुबह आठ बजे से शुरू हुआ जिसमें करीब 14.95 लाख मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर गांव की सरकार चुनने को आगे आए।
विज्ञापन
3 of 11
- फोटो : अमर उजाला
सुबह से ही बूथों पर लोगों की लाइन लग गई। ग्राम पंचायत सदस्य से लेकर जिला पंचायत सदस्य तक के करीब 10621 प्रत्याशियों का भाग्य बैलेट के जरिये तय होगा।
4 of 11
- फोटो : अमर उजाला
बुजुर्ग मतदाता सुबह ही मतदान के लिए पहुंचे। उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी और डुंडा ब्लॉक में पंचायत चुनाव के लिए मतदान जारी है।
विज्ञापन
5 of 11
- फोटो : अमर उजाला
ग्राम पंचायत रनाड़ी के पोलिंग बूथ पर 105 वर्षीय तारा देवी व 103 वर्षीय कस्तूरी देवी मत डालने पहुंची। ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर विकासखंड में दानपुर मतदान केंद्र पर बुजुर्ग हीरा लाल हार्ट पेशेंट होने के बावजूद मतदान को पहुंचे।
विज्ञापन
6 of 11
- फोटो : अमर उजाला
रुद्रप्रयाग जिले के खिर्सू ब्लॉक के भटोली गांव की शीतल ने सात फेरों से पहले मतदान किया। उत्तरकाशी के डुंडा ब्लॉक के पोलिंग बूथ उदालका में भी एक दूल्हा बरातियों के साथ मतदान करने पहुंचा।
विज्ञापन
7 of 11
- फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर के शांतिपुरी के खमियां नंबर दो में 100 साल के बुजुर्ग वोट डालने आये। यहां छतरपुर में वोट डालने को मतदाता कतार में लगे रहे। टनकपुर में 72 साल की वोटर खच्चर पर बैठकर वोट डालने पहुंची।
8 of 11
- फोटो : अमर उजाला
चुनाव शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा बलों के अतिरिक्त 15 प्रेक्षक भी तैनात किए हैं। ये प्रेक्षक भी संबंधित क्षेत्रों में मतदान पर निगाह रखेंगे।
9 of 11
- फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर में 762 व गदरपुर में 654 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। रुद्रपुर में 79,998 जबकि गदरपुर में 97,843 मतदाता वोट डालेंगे।
10 of 11
- फोटो : अमर उजाला
डोईवाला में 36 ग्राम प्रधान, 40 बीडीसी, 386 ग्राम पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए 725 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।