फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bobby Kataria: अंडरग्राउंड इनामी यूट्यूबर ने दिल्ली में किया सरेंडर, अब पुलिस देहरादून में करेगी 'खातिरदारी'

Thu, 29 Sep 2022 09:05 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
यूट्यूबर बॉबी कटारिया - फोटो : अमर उजाला
देहरादून में खुलेआम ट्रैफिक रुकवाकर शराब पीने के मामले में आरोपी 25 हजार का इनामी यूट्यूबर बॉबी कटारिया ने दिल्ली में सरेंडर कर दिया है। अब देहरादून पुलिस भी कटारिया को दून लेकर आएगी। बॉबी कटारिया पर दिल्ली में फ्लाइट में सिगरेट पीने का मुकदमा दर्ज है।

इससे पहले 11 अगस्त को देहरादून के कैंट थाने में बॉबी कटारिया के खिलाफ मुकदमा हुआ था। कैंट इंस्पेक्टर राजेंद्र रावत ने बताया कि बॉबी कटारिया को लेकर दिल्ली जेल में बी वारंट दाखिल कर दिया गया है। एक अक्तूबर को कटारिया को देहरादून लाकर स्थानीय कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले बॉबी ने देहरादून कोर्ट में भी सरेंडर की अर्जी दी थी। लेकिन वह यहां नहीं पहुंचा था।

Ankita Murder Case: आरोपियों की तीन दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर, अंकिता के दोस्त के बयान भी हुए दर्ज

10 अगस्त को बॉबी कटारिया का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह सड़क पर ट्रैफिक रुकवाकर शराब पीता दिख रहा था। इस मामले में डीजीपी के आदेश पर 11 अगस्त को कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पता चला कि यह वीडियो उसने 25 जुलाई को किमाड़ी मार्ग पर फिल्माया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद कटारिया ने सोशल मीडिया पर उत्तराखंड पुलिस को धमकी भी दी थी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बॉबी कटारिया - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में उसे कई बार बुलाने के लिए नोटिस जारी किए गए, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुआ। पिछले दिनों पुलिस ने गैर जमानती वारंट हासिल कर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू किया, लेकिन वह अंडरग्राउंड हो गया। दबिश के बाद पुलिस ने उसके कुर्की वारंट हासिल करने के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी।
विज्ञापन

3 of 5
बॉबी कटारिया के घर पर कुर्की का नोटिस - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद कोर्ट ने कुर्की वारंट जारी कर दिए थे। 13 सितंबर को उसके घर और दुकानों पर कुर्की वारंट चस्पा कर दिए गए थे। इसके साथ ही उसके घर के आसपास के क्षेत्र में भी वारंट चस्पा किए गए थे। पुलिस का कहना था कि यदि वह फिर भी उपस्थित नहीं होता है, तो उसके खिलाफ न्यायालय के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

4 of 5
बॉबी कटारिया - फोटो : अमर उजाला
कब क्या हुआ 
10 अगस्त को कटारिया का वीडियो वायरल हुआ। 
11 अगस्त को उसके खिलाफ कैंट थाने में केस दर्ज। 
12 अगस्त को पता चला कि वीडियो 25 जुलाई को किमाड़ी मार्ग का है। 
12 अगस्त को उसे पूछताछ के लिए बुलाने को नोटिस जारी हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बॉबी कटारिया का घर - फोटो : अमर उजाला
कब क्या हुआ 
14 अगस्त को उसके वकील ने आने से इनकार कर दिया। 
21 अगस्त को कटारिया के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ। 
23 अगस्त को कटारिया ने सरेंडर की अर्जी लगाई और नहीं आया। 
24 अगस्त को पुलिस ने उसके गुरुग्राम स्थित घर पर दबिश दी। 
26 अगस्त को पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया।
13 सितंबर को घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें