उत्तराखंड में जाम
- फोटो : अमर उजाला
शहर के अंदर रोडवेज बस अड्डे से लेकर शिव मूर्ति चौक तक ऑटो-विक्रम, ई-रिक्शा और दुपहिया वाहन सवार जाम में फंसे रहे। शिवमूर्ति चौक पर बैरिकेडिंग कर ऑटो-विक्रमों की नो एंट्री की गई थी। ऐसे में शिव मूर्ति वाली गली, श्रवणनाथ नगर की गलियों से होकर ऑटो-विक्रम, ई-रिक्शा गुजर रहे थे। जिससे गलियों में भी जाम लगता रहा।