फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: हाईटेंशन लाइन में हुआ शॉर्ट सर्किट, घास पर गिरी चिंगारी से भड़की आग में तबाह हुए पांच घर, तस्वीरें...

Mon, 19 Oct 2020 10:33 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ (चमोली)
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के चमोली जिले के जुवाग्वाड़ गांव में अचानक आग लगने से अफरा-तरफी मच गई। भीषण आग की चपेट में आकर क्षेत्र के पांच घर पूरी तरह से जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने पानी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया। आगे तस्वीरें देखिए... 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान कुछ अन्य भवनों को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है। गांव में यूं अचानक आग लगती देख ग्रामीण दहशत में आ गए। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता आग ने विकराल रूप ले लिया। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों का कहना है कि गांव के ऊपर से गुज़र रही हाईटेंशन लाइन से चिंगारी सूखी घास पर गिरी और घरों में आग तेजी से फैल गई। ग्रामीणों की आंखों के सामने ही उनके घर तबाह हो गए।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीण प्रेम बुटोला ने बताया कि आग लगने से जापी देवी, रुद्र सिंह राणा, मदन सिंह और चेता देवी के पुराने लकड़ी के बने आवासीय भवन जल गए हैं। घर का ज्यादातर सामान भी जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
आग लगने से घरों को तो नुकसान हुआ ही है। साथ ही सारी घास और लकड़ी भी जलकर नष्ट हो गई हैं। जोशीमठ के उपजिलाधिकारी अनिल चन्याल ने बताया कि गांव में राजस्व टीम भेज दी गई है। आग के कारणों और ग्रामीणों के हुए नुकसान की जानकारी भी ली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें