उत्तराखंड के रुद्रपुर में परिवार के चार सदस्यों की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दामाद ने डेढ़ साल के अंदर सास, ससुर और दो सालियों की हत्या कर उनके शव घर में ही गाड़ दिए। शुक्रवार को उनके शव डेढ़ साल बाद बरामद किए गए। तस्वीरें देखिए...
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि दामाद ने संपत्ति हड़पने के लिए सास-ससुर और दो सालियों को मार कर घर के भीतर उनके शव गाड़ दिए थे। करीब डेढ़ साल से चारों लोग लापता थे।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को अचानक उसने बरेली में रहने वाले दूर के रिश्तेदार दुर्गा प्रसाद को फोन कर शवों के जमीन में गड़े होने की बात कही है।
4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
दुर्गा प्रसाद ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घर की खुदाई करवाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान घर के अंदर से हीरा लाल(65), पत्नी हेमवती(55), बेटी दुर्गा(26), पार्वती(20) के शव बरामद कर लिए गए हैं। मृतक की बेटी और दामाद को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।