फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली आपदा: तपोवन सुरंग से नहीं रुक रहा पानी का रिसाव, मलबे में ऐसे ढूंढे जा रहे लापता लोग, तस्वीरें...

Sun, 21 Feb 2021 10:01 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ (चमोली)
विज्ञापन
1 of 5
चमोली आपदा में लापता लोगों की खोज करते जवान - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के चमोली में ऋषि गंगा की आपदा के बाद से तपोवन सुरंग और बैराज साइट से मलबा हटाने का कार्य जारी है। यहां एनडीआरएफ के जवानों का लापता लोगों को ढूंढने के लिए विभिन्न स्थानों पर सर्च अभियान चला रहे हैं। रैणी में भी ऋषि गंगा के दोनों ओर मलबे में लापता की खोजबीन की जा रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
चमोली आपदा में लापता लोगों की खोज करते जवान - फोटो : अमर उजाला
तपोवन सुरंग से पानी का रिसाव लगातार जारी है, जिससे मलबा हटाने का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। पानी की निकासी के लिए तीन पंप मशीनें लगाई गई हैं। रविवार को बैराज साइट से दो शव और सुरंग से एक शव बरामद किए गए हैं। सभी शवों की शिनाख्त कर ली गई है। अब तक 68 शव और 28 मानव अंग बरामद कर लिए गए हैं। आपदा में 136 लोग अभी भी लापता हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
चमोली आपदा में लापता लोगों की खोज करते जवान - फोटो : अमर उजाला
ऋषि गंगा की आपदा से सैकड़ों परिवार प्रभावित हुए हैं। एनटीपीसी की तपोवन-विष्णुगाड परियोजना में कार्यरत 115 संविदा श्रमिक अभी भी लापता हैं, जबकि राज्य सरकार की ओर से 24 श्रमिक मृत घोषित किए जा चुके हैं। एनटीपीसी की दो महिला कर्मचारी प्रतिभा सिंह और किनाश्री पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाने के लिए उनके घर जा रही हैं।

4 of 5
चमोली आपदा में लापता लोगों की खोज करते जवान - फोटो : अमर उजाला
जरूरतमंद परिवारों को एनटीपीसी की ओर से राशन व अन्य जरूरी सामग्री भी दी जा रही है। कंपनी के कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन) एमएसडी भट्टामिश्रा ने बताया कि दोनों महिला कर्मचारियों को दिल्ली से तपोवन क्षेत्र में पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाने के लिए बुलाया गया है, ताकि वे उन परिवार की महिलाओं और बच्चों से भावनात्मक स्तर पर जुड़ें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चमोली आपदा में लापता लोगों की खोज करते जवान - फोटो : अमर उजाला
ऋषि गंगा की त्रासदी के बाद से लापता एचसीसी कंपनी में ऑपरेटर सत्य प्रसाद पुरोहित के परिजनों को कंपनी ने एक माह के वेतन का भुगतान कर दिया है। लापता सत्य प्रसाद की पत्नी शांति ने एचसीसी पर उसके पति को चार माह से वेतन न देने का आरोप लगाया था। एचसीसी के मुख्य कार्याधिकारी चंद्रशेखर गुप्ता ने कहा कि सत्य प्रसाद का दिसंबर व जनवरी माह का वेतन बकाया था, जिसमें से एक माह का वेतन पीड़ित परिवार को दे दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें