फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Disaster: चमोली में आपदा के बाद हरिद्वार और ऋषिकेश में अलर्ट, गंगा किनारे से लोगों को हटाया, तस्वीरें...

Sun, 07 Feb 2021 08:07 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
चमोली जिले में ग्लेशियर फटा - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के चमोली जिले में आपदा के बाद हरिद्वार और ऋषिकेश में भी पुलिस प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों से अपील की जा रही है कि नदी किनारे ना जाएं। वहीं, प्रशासन टीम ने गंगा किनारे बसी आबादी को वहां से हटाना शुरू कर दिया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
चमोली जिले में ग्लेशियर फटने के बाद हरिद्वार में गंगा किनारे से हटाए लोग - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार एसएसपी ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि अपील है सुरक्षा की दृष्टि से  जल्द से जल्द स्वयं व परिवार के साथ सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं और साथ ही आसपास के लोगों को भी सचेत करें।
विज्ञापन

3 of 7
चमोली जिले में ग्लेशियर फटने के बाद हरिद्वार में गंगा किनारे से हटाए लोग - फोटो : अमर उजाला
अपर जिलाधिकारी हरिद्वार केके मिश्रा का कहना है कि जनपद के सभी एसडीएम और नगर निगम के आयुक्त को अलर्ट जारी कर दिया गया है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वह गंगा नदी के किनारे रहने वाले लोगों को घटना की सूचना दें। उनका कहना है कि शासन स्तर से जैसे ही आगे कोई सूचना मिलेगी उस पर कार्रवाई शुरू की जाएगी। 

4 of 7
चमोली जिले में ग्लेशियर फटने के बाद हरिद्वार में गंगा किनारे से हटाए लोग - फोटो : अमर उजाला
आपदा की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम हरकी पैड़ी के पास, नीलधारा  और चंडी घाट के पास वाले क्षेत्र पहुंची। टीम ने वहां लोगों को आपदा की जानकारी दी और झोपड़ियां खाली करवाई। 
विज्ञापन

5 of 7
गंगा किनारे से हटाए लोग - फोटो : अमर उजाला
ऊधर ऋषिकेश में पुलिस की ओर से त्रिवेणी घाट को खाली कराया गया है। साथ ही नदी के पास बोटिंग और राफ्टिंग संचालकों से वहां से हटने की अपील की है। मुनिकीरेती क्षेत्र में भी घाटों को खाली कराया गया। साथ ही बैराज के सभी गेट खोले गए हैं।
विज्ञापन

6 of 7
चमोली जिले में ग्लेशियर फटने के बाद ऋषिकेश में जल पुलिस तैयार - फोटो : अमर उजाला
पशुलोक बैराज में काम कर रहे मजदूरों को भी वापस बुलाया गया है। साथ ही सभी कर्मचारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, टीम शहर में भी लोगों से घाटों पर न जाने की अपील कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
चमोली जिले में ग्लेशियर फटने के बाद ऋषिकेश में जल पुलिस तैयार - फोटो : अमर उजाला
वहीं, यूजेवीएनएल ने चीला बैराज के सभी गेट खोल दिए हैं। जिससे बाढ़ का पानी गंगा में जा सके। जोशीमठ के पास यूजेवीएनएल के तीन मेगावाट का प्रोजेक्ट है, हालांकि तीनों खतरे से बाहर है। वहीं, सीएम भी गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन के साथ जोशीमठ रवाना हो गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें