बैराज साइट पर नदी के ऊपर बनाया गया अस्थाई पुल
- फोटो : अमर उजाला
आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस, एसडीआरएफ व अन्य विभागों के बचाव दल मिलकर पूरी ताकत से काम कर रहे हैं। फिलहाल, गांवों और टनल में शव मिल रहे हैं। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार ने कहा है कि आपदा में लापता हुए आखिरी व्यक्ति के मिलने तक राहत और बचाव कार्य जारी रहेगा।