फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

चमोली हादसा: 12 में से एक ही गांव के पांच लोगों की मौत, अंधेरे में रस्सों के सहारे निकाले शव

Fri, 18 Nov 2022 10:55 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली)
1 of 5
चमोली में हादसा - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ की उर्गम घाटी में निर्माणाधीन उर्गम-पल्ला जखोला मार्ग पर हुई दुर्घटना में कलगोठ गांव के पांच लोग काल के गाल में समा गए। हादसे के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। शाम को गांव में कई घरों में चूल्हे नहीं जले।

चमोली हादसा: एक पल में छिन गईं 12 जिंदगियां, 10 सीटर वाहन में थे 18 लोग, छत पर बैठे लोगों ने कूदकर बचाई जान

शुक्रवार शाम को परिजन अपनों के घर आने के इंतजार में थे लेकिन गांव में जैसे ही मैक्स के खाई में गिरने और कई लोगों की मौत की सूचना मिली तो लोग बदहवास होकर दुर्घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। अपनों को खोने के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 

वाहन दुर्घटना में कलगोठ ग्राम सभा के पांच लोगों की मौत हुई है जिसमें तीन लोग कलगोठ और दो लोग कलगोठ के तोक उछों ग्वाड़ के रहने वाले थे। इस दु:खद घटना की सूचना मिलने के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

Chamoli Accident: खाई में गिरते ही मैक्स के उड़े परखच्चे, मच गई चीख-पुकार, देखें हादसे की दर्दनाक तस्वीरें

2 of 5
चमोली में हादसा - फोटो : अमर उजाला
चमोली के पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि वाहन दुर्घटना में 12 लोगों की मौत हुई है। जबकि तीन लोग घायल हुए हैं और दो सवार स्वस्थ हैं। मृतकों को खाई से निकालने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवान रेस्क्यू अभियान चला रहे हैं। 

3 of 5
चमोली में हादसा - फोटो : अमर उजाला
अंधेरा अधिक होने के कारण दुर्घटना स्थल पर ऑस्कर लाइट की व्यवस्था की गई है। दुर्घटना का कारण वाहन के आगे खच्चर आना बताया जा रहा है। जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया और पीछे की ओर खिसक गया।

4 of 5
चमोली में हादसा - फोटो : अमर उजाला
जिस स्थान पर वाहन दुर्घटना हुई, वहां गहरी खाई होने और अंधेरा अधिक होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में जवानों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। स्थिति यह रही कि देर रात तक भी सभी शवों को खाई से नहीं निकाला जा सका।
विज्ञापन

5 of 5
चमोली में हादसा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की ओर से सड़क से लेकर खाई में तीन ऑस्कर लाइटें लगाई गई, जिसकी रोशनी में जवानों ने रस्सी के सहारे शवों का कठिन रेस्क्यू किया। डीएम हिमांशु खुराना ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम मौके पर ही कर शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। 
Next
AU ऐप में पढ़ें