उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट के बाद खुशी जताते छात्र
- फोटो : अमर उजाला
परीक्षा में हाईस्कूल के 1,32,115 जबकि इंटरमीडिएट में 1,27,324 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इस बार मूल्यांकन 15 दिन चला। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 15 अप्रैल से 29 अप्रैल तक हुआ। परीक्षा परिणाम जारी होने के दौरान परिषद की सचिव नीता तिवारी, अपर सचिव एमसी पाठक, अपर सचिव बीएमएस रावत, उपसचिव सीपी रतूड़ी आदि मौजूद रहे।