सड़क चौड़ीकरण को लेकर ग्रामीणों ने बनाई मानव श्रृंखला
- फोटो : अमर उजाला
आंदोलन तेज करने को लेकर ग्रामीणों ने 19 किमी मानव श्रृंखला बनाने का निर्णय लिया था। रविवार को क्षेत्र के 70 गांवों के ग्रामीण अपने-अपने क्षेत्र से वाहनों से घाट और नंदप्रयाग में इकट्ठा हुए। सुबह ग्यारह बजे दोनों जगहों से दो गज की दूरी बनाकर मानव श्रृंखला बनाई गई। घाट, गणेश नगर, सेरा, थिरपाक, तेफना, ग्वाला, चटग्याला, पुणकिला, राजबगठी, गंडासू, नौला-बनाला, खटगोली, कमेड़ा, कांडई पुल, जाखणी, सेतोली, मंगरौली, घिंघराण, नंदप्रयाग में ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा।