फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट 2020 : डॉक्टर द्वारा बीमारी को गलत डायग्नोस कर, ऑपरेशन करने जैसा है ये बजट

Sat, 01 Feb 2020 05:31 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • कहीं बेहतर तो किसी के लिए खास नहीं रहा बजट
  • अलग-अलग वर्ग के लोगों की विभन्न प्रतिक्रियाएं
विज्ञापन
1 of 8
Budget 2020 - फोटो : pti
केंद्र सरकार के इस बजट पर हर आदमी की नजर बनी हुई थी। शनिवार को जब वित्त मंत्री ने बजट पेश किया तो यह कई लोगों के लिए उम्मीद का बजट रहा, जबकि कुछ इसे बेकार बता रहे हैं। जहां इसे मध्यम वर्ग के लिए राहत वाला बताया जा रहा है वहीं कुछ इसे देश की अर्थ व्यवस्था की मजबूती के लिए अच्छा नहीं बता रहे हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : अमर उजाला
बजट अर्थ व्यवस्था को मजबूती देने वाला है। सरकार के कदम अब तक देश हित में ही रहे हैं। इस बजट से आम आदमी को जो उम्मीद थी वह पूरी हुई है। आने वाले दिनों में इसका बेहतर असर दिखेगा। -बुद्धि प्रसाद त्रिपाठी, व्यापारी गोपेश्वर
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार ने बेहतर बजट प्रस्तुत किया है। इसमें मध्यम वर्ग के लिए काफी  राहत है। टैक्स स्लैब बढ़ाने से इससे मध्यम वर्ग की आय बढ़ेगी। जिससे अर्थ व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। यह गरीब को राहत देने वाला बजट है। - मोहन नेगी, प्रधान ग्राम ईराणी
 

4 of 8
- फोटो : अमर उजाला
यह बजट ऐसा है जैसे कोई डॉक्टर बीमारी को गलत डायग्नोस करता है और गलत दवा देकर गलत ऑपरेशन कर देता है। इसमें रोजगार की कोई बात नहीं है। मंदी की ओर जा रही देश की अर्थ व्यवस्था को उबारने के लिए कोई प्रयास नहीं किए गए हैं। इस बजट को आम आदमी का बजट नहीं कह सकते। - विकास जुगरान, व्यवसायी
 
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार ने बजट में धन लक्ष्मी योजना शुरू की है। जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित होंगी। खेती-किसानी के लिए बजट में किए गए प्रावधानों से किसान मजबूत होंगे। पहाड़ जैसे क्षेत्रों से यह पलायन रोकने के लिए कारगर साबित हो सकता है। - रमा देवी, पोखरी
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के पहले बजट में महिलाओं का विशेष ध्यान रखा है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के सामाजिक व आर्थिक विकास को ठोस पहल हो सकती है। - रेखा सेमवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष रुद्रप्रयाग
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार ने आम बजट में कौशल विकास के लिए तीन हजार करोड़ की धनराशि रखी है। इस राशि का उपयोग ग्रामीण स्तर पर युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कंप्यूटर, डेयरी, बेकरी आदि प्रशिक्षण देने चाहिए। साथ ही ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिले, इसके लिए प्रयास होने चाहिए। - संजय पांडे, प्रशिक्षित युवा, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : अमर उजाला
यह बजट केंद्र सरकार की दूरगामी सोच को दर्शाता है। आम आदमी से लेकर छोटे व्यापारियों का ध्यान रखा गया है। माननीय वित्त मंत्री ने महिलाओं के सामाजिक विकास के साथ ही शिक्षा को लेकर बेहतरीन बजट पेश किया है। - भरत सिंह चौधरी, विधायक रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें