पूर्व में मामले में पकड़ा गया आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
अब जिन राजस्व के अधिकारियों ने जांच की वह पहले भी वहां तैनात रहे थे। इन अधिकारियों और कर्मचारियों ने कभी इस रिजॉर्ट की सत्यता को नहीं जांचा। बताया जा रहा है कि हाकम सिंह की सरकारी तंत्र में पकड़ मजबूत थी। लिहाजा, उसने राजस्व के पटवारियों और अन्य लोगों से भी सांठगांठ की और इस जमीन को कब्जा कर यहां रिजॉर्ट बना लिया। मगर, अभी तक इन अधिकारियों में से किसी के ऊपर कार्रवाई नहीं की जा रही है। पुलिस और प्रशासन जमीन कब्जाने वाले पर तो कार्रवाई कर देगी मगर, बड़ा सवाल है कि कब्जा कराने वालों पर कब होगी।