घर में लगी आग में जले मासूम
- फोटो : अमर उजाला
मकान में लगी आग ने तीन सगी बहनों के बच्चे लील लिए। इस हृदय विदारक घटना ने पूरे क्षेत्रवासियों को झकझोर कर रख दिया है। बच्चों की पढ़ाई के लिए तीनों परिवार कुछ ही दिन पहले इस मकान में साथ रहने के लिए इकट्ठा हुए थे, लेकिन आग की घटना ने परिवारों से उनके बच्चों को ही छीन लिया।