क्रिसमस और साल के अंतिम सप्ताह का जश्न मनाने के लिए पर्यटक भारी संख्या में औली पहुंच रहे हैं। स्थिति यह है कि रोप-वे के टिकट फुल हैं, जिससे पर्यटकों को सड़क मार्ग से औली पहुंचना पड़ रहा है।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को पर्यटकों की संख्या इतनी अधिक हो गई कि औली मार्ग पर दिन में कई बार जाम लग गया। घंटों जाम नहीं खुलने से कई पर्यटक पैदल ही औली के लिए निकल पड़े।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
औली में हुई भारी बर्फबारी के चलते और क्रिसमस, नए साल के उपलक्ष्य में बड़ी तादात में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। बुधवार को क्रिसमस की छुट्टी के चलते भारी संख्या में पर्यटक औली घूमने पहुंचे।
4 of 5
- फोटो : file photo
ज्यादा पर्यटक होने से वाहनों की संख्या भी अधिक हो गई, जिससे टीवी टावर से औली तक सड़क पर जाम लग गया। घंटों जाम नहीं खुलने से कई पर्यटक पैदल ही औली के लिए निकल गए।