टी20 मैच में विपक्षी टीम के छक्के छुड़ाने वाले इस खिलाड़ी ने क्रिकेट की दुनिया में हलचल मचा दी है। ये खिलाड़ी भारतीय टीम के लिए खतरा साबित हो सकता है। भारत के खिलाफ बंगलुरु में 14 जून को पहला टेस्ट खेलने जा रही अफगानिस्तान टीम के लिए स्पिनर राशिद खान अब तुरुप का इक्का साबित होंगे। राशिद ने तीन मैचों में 8 विकेट लेकर टीम की जीत की इबारत लिखी। बांग्लादेश को 3-0 से करारी हार देने के बाद टीम का मनोबल सातवें आसमान पर है। अफ गानिस्तान के खिलाड़ी भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने को बेताब हैं।