फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बिगड़ी सनी लियोनी की तबियत, इस बीमारी की वजह से 13 घंटे चला इलाज

Sun, 24 Jun 2018 09:16 AM IST
आरडी खान/अरुण कुमार, अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
1 of 6
sunny leone - फोटो : amar ujala
अस्पताल से लौटने के बाद फिर से अभिनेत्री सनी लियोनी की तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद करीब 13 घंटे तक अस्पताल में उनका इलाज चला।
विज्ञापन

2 of 6
Sunny Leone
आंत्रशोथ (गैस्ट्रोएंट्राइटिस) के चलते फिल्म अभिनेत्री सनी लियोनी को चामुंडा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल प्रशासन ने रातभर किसी को भनक नहीं लगने दी। हालत में सुधार होने पर शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे सनी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। फिलहाल उन्हें रामनगर स्थित रिजॉर्ट में अगले 48 घंटे चिकित्सकों की निगरानी में रखा जाएगा।
 
विज्ञापन

3 of 6
Sunny Leone
फिल्म अभिनेत्री सनी लियोनी बृहस्पतिवार को एम टीवी के शो स्प्लिट्सविला सीजन-11 की शूटिंग रामनगर में कर रही थीं। इस दौरान सनी की तबियत बिगड़ गई। पेट में तेज दर्द की शिकायत पर शूटिंग में व्यस्त कर्मचारियों और बाउंसरों ने सनी को रामनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। करीब आधे घंटे बाद वह अस्पताल से छुट्टी पाकर ग्राम छोई पहुंच गई।

 

4 of 6
sunny leone
कुछ देर बाद सनी ने फिर पेटदर्द की शिकायत की। रात करीब साढ़े 11 बजे सनी का पर्सनल स्टाफ उन्हें लेकर चामुंडा विहार स्थित श्रीकृष्णा अस्पताल पहुंचा। सनी की पहचान गोपनीय रखते हुए उन्हें अस्पताल के डीलक्स एस 14 में रखा गया। अस्पताल के निदेशक डॉ. मयंक अग्रवाल ने अल्ट्रासाउंड और अन्य जांचें कराईं। सभी जांचें नार्मल पाई गई।

 
विज्ञापन

5 of 6
सनी लियोनी - फोटो : SELF
शुक्रवार सुबह मीडिया कर्मियों को सनी के काशीपुर होने की भनक लग गई। इस पर अस्पताल परिसर में मीडिया कर्मियों का जमावड़ा लग गया। सनी के कॉस्ट्यूम डिजाइनर हितेश कोपापोरा और बाउंसर ने मीडिया कर्मियों को सनी के रूम में घुसने की अनुमति नहीं दी। स्वास्थ्य में सुधार होने पर उन्हें फॉर्च्यूनर कार (यूके 04जेड 4747) से छोई स्थित द बैनियन ट्री रिजॉर्ट भेज दिया गया। अस्पताल निदेशक डॉ. अग्रवाल ने बताया कि सनी को आंत्रशोथ की शिकायत थी। आमतौर पर शरीर में पानी की कमी के कारण यह परेशानी होती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sunny leone
अभिनेत्री की छवि को लेकर सतर्क रहा निजी स्टाफ
बीमारी के दौरान भी अभिनेत्री सनी के सौंदर्य को लेकर उनका निजी स्टाफ बेहद सजग रहा। अस्पताल में भर्ती होने के बाद सनी के बाल बिखरे थे। बगैर मेकअप के सनी का फोटो वायरल होने की आशंका से बचने के लिए विशेष एहतियात बरती गई। इस दौरान सनी को अटेंड करने वाली नर्सिंग स्टाफ नेहा खान एवं अंजू बोरा के मोबाइल तक जमा करा लिए गए, ताकि कोई सनी की फोटो न खींच सके। सनी के रूम में जाने वाली नर्सों को वार्ड में जाने के लिए हर बार बाउंसरों की इजाजत लेनी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें