फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार बर्फबारी से स्कूल में जमी बर्फ, तो छात्रों ने पहले की सफाई, फिर शुरू हुई पढ़ाई, तस्वीरें...

Tue, 17 Dec 2019 04:51 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर(चमोली)
विज्ञापन
1 of 5
स्कूल से बर्फ हटाते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के चमोली जिले में दो दिनों तक हुई बर्फबारी के बाद सोमवार को विद्यालयों का संचालन शुरू हुआ। बर्फबारी वाले क्षेत्रों में छात्र-छात्राओं के साथ ही शिक्षकों और अभिभावकों ने विद्यालय परिसर में जमी बर्फ हटाई, इसके बाद विद्यालय का संचालन शुरू हुआ। 
विज्ञापन

2 of 5
स्कूल से बर्फ हटाते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
घाट, जोशीमठ, थराली और देवाल के दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यालय भी अभी तक बर्फ से ढके हुए हैं। कई विद्यालयों में एक से दो से तीन फीट तक बर्फ जमी है। बर्फबारी के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालयों का संचालन दो दिनों तक बंद रखा था।
विज्ञापन

3 of 5
स्कूल से बर्फ हटाते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को विद्यालयों का विधिवत संचालन शुरू हुआ। विद्यालय के पैदल रास्ते से लेकर परिसर तक जमी बर्फ को छात्र-छात्राओं ने फावड़े की मदद से हटाया। कई प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों और अभिभावकों ने भी बर्फ हटाकर विद्यालय तक जाने का रास्ता बनाया। 

4 of 5
स्कूल से बर्फ हटाते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
देवाल के पीटीए अध्यक्ष महेंद्र सिंह का कहना है कि विकास खंड के कई विद्यालय भवन, परिसर और पैदल रास्ता बर्फ में ढका हुआ है। जिस कारण बच्चों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्कूल से बर्फ हटाते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
मुख्य शिक्षा अधिकारी ललित मोहन चमोला ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन को सुरक्षित स्थानों में ही विद्यालयों का संचालन करने के निर्देश दिए गए हैं। धूप खिलने पर बर्फ तेजी से पिघल रही है। एक दो दिन में स्थिति सामान्य हो जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें