फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रहण 2018: शुक्रवार को लगेगा सूर्य ग्रहण, इन बातों का जरूर रखें खास ध्यान वरना होगा अशुभ

Fri, 13 Jul 2018 09:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 7
solar eclipse
13 जुलाई यानी शुक्रवार को सूर्य ग्रहण पड़ रहा है। ज्योतिषियों की मानें तो ग्रहण पर कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। वरना अनिष्ट हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 7
सूर्य ग्रहण - फोटो : SOCIAL MEDIA
पंडित सुशांत राज ने बताया कि 13 जुलाई 2018 को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण पड़ रहा है। यह सूर्य ग्रहण भारत में आंशिक होगा।
 
विज्ञापन

3 of 7
solar - फोटो : solar
भारतीय समयानुसार ग्रहण सुबह 7 बजकर 18 मिनट 23 सैकेंड से शुरू होगा, जो कि 8 बजकर 13 मिनट 5 सैकेंड तक रहेगा। ग्रहण का माध्यम काल 8 बजकर 13 मिनट 05 सैकेंड पर होगा और मोक्ष 9 बजकर 43 मिनट 44 सैकेंड पर होगा। 
 

4 of 7
tulsi
बताया कि सूर्य ग्रहण से पहले इन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। सूर्य ग्रहण लगने से पहले दूध-दही जैसी चीजों में तुलसी के पत्ते डाल दें। मान्यता है कि ऐसा करने से इन चीजों में ग्रहण का असर नहीं होता है। ग्रहण से पहले ही खाना खा लें। पके हुए भोजन को बचाए नहीं। ग्रहण के दौरान आराम न करें। 
 
विज्ञापन

5 of 7
puja aarti
ग्रहण के समय पूजा-पाठ और मूर्ति पूजा नहीं करनी चाहिए। तुलसी और शामी के पौधे को नहीं छूना चाहिए। ग्रहण काल के दौरान खाना नहीं पकाना चाहिए।

 
विज्ञापन

6 of 7
Tulsi
ग्रहण खत्म होने बाद सबसे पहले स्नान करना चाहिए। तुलसी और शामी के पौधों में गंगाजल छिड़कना चाहिए। गरीबों और जरूरतमंदों को दान-दक्षिणा देना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
solar eclipse
गर्भवती महिला को सूर्यग्रहण नहीं देखना चाहिए। ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को किसी भी धारदार कैंची या चाकू को नहीं छूना चाहिए। कपड़े नहीं सिलने चाहिए। इसके पीछे यह मान्यता है कि ऐसा करने से पेट में पल रहे शिशु के अंग कट जाते हैं या फिर जुड़ जाते हैं। सूर्य ग्रहण को देखने से शिशु विकलांग भी हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें