फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ से लकदक हुईं नैनीताल, धनोल्टी, औली और मुनस्यारी की वादियां, देखिए मनमोहक तस्वीरें...

Sun, 15 Dec 2019 10:39 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
अगर आप बर्फबारी का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो यही समय सबसे सही है। नैनीताल में शुक्रवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई। वहीं, धनोल्टी, औली और मुनस्यारी की वादियां भी बर्फ से लकदक हो गई हैं। तस्वीरें देखकर आप भी आए बिना रह नहीं पाएंगे। 

विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
पूरा प्रदेश इस वक्त बर्फ से ढका हुआ है। नैनीताल के आसपास के क्षेत्रों में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। ऐसे में आप घूमने का प्लान बना रहे हैं तो उत्तराखंड की खूबसूरत वादियां आपका इंतजार कर रही हैं। इससे पर्यटन व्यवसायी भी बेहद खुश हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र में खाती, बाछम, लोधुरा लीती, कर्मी विनायल, कर्मी तोली, धाकुड़ी, खलीधार से लेकर पिथौरागढ़ के मुनस्यारी और धारचूला की ऊंची चोटियों पर जमकर बर्फबारी हुई। निचले इलाकों में हल्की बारिश हुई। 

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
हिमपात से खुश पर्यटक औली की तरफ उमड़ पड़े हैं। हालांकि अभी रास्ता बंद है। लेकिन जो पर्यटक वहां पहुंचे हैं वे बर्फ से लकदक ढलानों पर स्कीइंग का खूब मजा ले रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
आईटीबीपी से मिली जानकारी के अनुसार गूंजी में 8 सेमी, कालापानी मे 15 सेमी, नाभीढ़ाग में 39 सेमी, कूटी मे 40 सेमी बर्फबारी अभी भी बर्फबारी लगातार जारी है। गूंजी मेंं -2, कालापानी मे -5 डिग्री, कूटी में -10 डिग्री तापमान पहुंच गया है। कालापानी से करीब 20 किमी आगे तक कालीनदी पूरी तरह से जम गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
धारचूला के गुंजी, कुटी, कालापानी, गर्ब्यांग, छियालेख में 2 से 20 सेंटीमीटर तक बर्फ गिरी है। सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठाते नजर आए। कई जगह लोग अलाव सेंकते नजर आए तो सड़कों पर भी आवाजाही कम दिखी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें