फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारों धाम समेत बर्फ से सराबोर हुई मसूरी-धनोल्टी और नैनीताल की वादियां, तस्वीरों में मनमोहक छटा...

Fri, 21 Feb 2020 08:37 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : अमर उजाला
कुछ दिनों चटक धूप के साथ खुशगवार हुए मौसम ने गुरुवार देर रात से फिर करवट ली। शुक्रवार को केदारनाथ, बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, गंगोत्री और यमुनोत्री समेत मसूरी, धनोल्टी, नैनीताल में भी बर्फबारी के बाद मौसम सुहावना हो गया। वहीं, मैदानी हिस्सों में सुबह से ही बारिश का सिलसिला जारी रहा जिससे ठंड लौट आई है। 
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : अमर उजाला
टिहरी जिले में पर्यटन नगरी धनोल्टी में बर्फबारी होने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। केदारनाथ, मद़्महेश्वर, तुंगनाथ, चोपता, कालशिला में जमकर बर्फबारी हुई है। साथ ही त्रियुगीनारायण, तोषी, गौंडार, रांसी आदि गांवों के ऊपरी तरफ भी बर्फ गिरी है, जिससे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : अमर उजाला
चमोली में भी सुबह से ही मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। बदरीनाथ, हेमकुंड, फूलों की घाटी, औली, गोरसों, निमजुला घाटी, उर्गम घाटी, पाणा ईराणी, रामणी, नीती घाटी, पोखरी के मोहनखाल तुंगनाथ क्षेत्र सहित अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला दिनभर बना रहा। 

4 of 8
- फोटो : अमर उजाला
यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम समेत समुद्र सतह से ढाई हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भी  हल्की बर्फबारी भी हुई। बारिश और बर्फबारी के चलते तापमान में जबर्दस्त गिरावट आ गई है। यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम में पारा अधिकतम माइनस 3 और न्यूनतम माइनस 9 डिग्री सेल्सियस रहा। 
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : अमर उजाला
कुमाऊं में अल्मोड़ा, मुनस्यारी, बागेश्वर और नैनीताल जिले में ऊंचाई वाले इलाकों में भी बारिश-बर्फबारी से ठंड लौट आई है। पिथौरागढ़ जिले के कालामुनि में हिमपात होने से थल-मुनस्यारी मार्ग बंद हो गया है। कालामुनि में चार इंच, बेटुलीधार में 3 इंच, बलाती में 3 इंच बर्फ गिरी। पंचाचूली, राजरंभा की चोटियां हिमपात से एकबार फिर लकदक हो गई। 
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : अमर उजाला
नैनीताल में शुक्रवार सुबह पहाड़ियां फिर से बर्फ से ढक गईं। नैनापीक की चोटी पर दो इंच और हिमालय दर्शन, स्नोव्यू आदि स्थानों में डेढ़ इंच तक बर्फबारी हुई। पर्यटकों ने स्नोव्यू, किलबरी, हिमालय दर्शन, बारापत्थर, अयारपाटा, टिफिनटाप, लैड्सएंड, नैनापीक क्षेत्र में हिमपात का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर में खातीगांव, बाछम, बदियाकोट, विनायकधुर, रिखाड़ी, कीमू, गोगिना, लीती, कुरमुल्या ग्वार और अल्मोड़ा जिले के वृद्ध जागेश्वर, बिनसर, मोतियापाथर में सुबह हल्की बर्फबारी हुई जो बारिश के साथ पिघल गई। तेज बारिश से गागरीगोल चनोली, नरग्वाड़ी तिलसारी मोटर  मार्ग में जगह- जगह पर मलबा आने से मोटर मार्ग यातायात के लिए बंद हो गया  है। 
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : अमर उजाला
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर निर्माणाधीन बारहमासी मार्ग पर कई जगह मलबा आने से शुक्रवार को सात घंटे तक वाहनों का संचालन ठप रहा। चंपवात के सहायक उद्यान अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी का कहना है कि यह बारिश किसानों के लिए काफी मददगार साबित होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें