उत्तरकाशी जिले में बर्फ से ढके करीब दो दर्जन गांवों में यातायात, विद्युत, पेयजल आदि व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त नहीं हुई हैं। संबंधित विभाग ध्वस्त हुई व्यवस्थाओं को बहाल करने में जुटे हैं। चमोली जिले में बदरीनाथ हाईवे और मलारी हाईवे के साथ ही अभी भी बर्फबारी से नौ सड़कें अवरुद्घ पड़ी हुई हैं। रामणी गांव के सूरज सिंह पंवार ने बताया कि घाट-रामणी सड़क पर अभी भी करीब दो फीट तक बर्फ जमी हुई है, जिससे वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। लोनिवि की ओर से सड़क को खोलने के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं।