उत्तराखंड की वादियों में पिछले चार दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही है। इस वजह से बदरीनाथ धाम बर्फ की सफेद चादर से ढक गया है। यही हाल अन्य तीन धामों केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम का भी है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
चमोली जिले में शनिवार को भी मौसम खराब रहा। यहां बदरीनाथ धाम में आज भी बर्फबारी हुई। जिससे धाम में भारी बर्फ जमा हो गई है।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, लाल माटी, फूलों की घाटी, गोरसों और औली के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दिनभर रुक-रुककर बर्फबारी हुई और निचले क्षेत्रों में बारिश हुई।
4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई, जिससे ठंड में इजाफा हो गया है। ठंड से बचने के लिए लोग दिनभर घरों में दुबके रहे।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
होली के बाद से यानी 11 मार्च में पूरे राज्य में मौसम खराब बना हुआ है। पहाड़ी इलाकों में जहां लगातार बर्फबारी हो रही है तो वहीं मैदानी क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है।