बाप-बेटे की मर्डर मिस्ट्री से आस पड़ोस के लोग भी दहशत में हैं। मर्डर के चार दिन बाद तक भी दोनों का शव घर में ही सड़ता रहा। फिर इस तरह से पूरे मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
2 of 6
murder
कनखल की शांतिपुरम कालोनी में बेरहमी से गला रेतकर पिता-बेटे की हत्या कर दी गई। शव बुरी तरह से गड़ गल चुके थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटनास्थल से फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने भी साक्ष्य जुटाए है। प्रथम दृष्टिया हत्या तीन-चार दिन पहले होने का अनुमान लगाया जा रहा है। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दोहरे हत्याकांड के जल्द खुलासे के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
3 of 6
murder
रेलवे से चतुर्थ श्रेणी के पद से रिटायर्ड हुए 62 वर्षीय श्यामलाल कुकरेजा, उनका बेटा भारत उर्फ राहुल कुकरेजा (29) पिछले करीब चार साल से शांतिपुरम कालोनी में रह रहे थे। रविवार सुबह करीब सात बजे पड़ोस में रह रहे जगजीतपुर के उप प्रधान संदीप को जब उनके घर से बदबू आने लगी तो वे श्याम लाल कुकरेजा के घर के मुख्यद्वार पर जा पहुंचे।
4 of 6
murder
घर के बाहर लगा लोहे का गेट खुला था, लेकिन लकड़ी के दरवाजे पर कुंडी लगी हुई थी। दरवाजा खोलकर भीतर गए तो बदबू तेज हो गई। उप प्रधान ने घटना की सूचना ग्राम प्रधान के पति दिनेश बालिया और कनखल पुलिस को दी। पुलिस ने अंदर जाकर देखा तो पिता का शव नीचे बाथरूम में पड़ा हुआ था, जबकि बेटे का शव पहली मंजिल पर बने कमरे में बेड पर पड़ा था। दोनों शव बुरी तरह से सड़ चुके थे । खून पूरी तरह से सूख चुका था।
विज्ञापन
5 of 6
murder
घटना की सूचना मिलने पर एसएसपी कृष्ण कुमार वीके, एसपी सिटी ममता वोहरा घटनास्थल पर पहुंच गए। डॉग स्क्वायड एवं फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए गए। इधर, दोहरे हत्याकांड की खबर आग की तरह फैलते ही जगजीतपुर और आस पास की कालोनियों से हुजूम उमड़ पड़ा।
नगर पुलिस अधीक्षक ममता वोहरा की मानें तो धारदार हथियार से पिता पुत्र की हत्या की गई है। पिता के पेट पर भी गहरे घाव पाए गए है। हत्या में प्रयुक्त हथियार नहीं बरामद हुआ है। संभवत: हत्याकांड को तीन से चार दिन पूर्व अंजाम दिया गया था। पुलिस हर पहलू पर गहनता से छानबीन में जुटी है।