शनि अमावस्या के दिन शनि को प्रसन्न करने के लिए उड़द, तेल, तिल, कुलथी, भैंस, लोहा, दक्षिणा और श्याम वस्त्र दान करें। शाम के समय पीपल वृक्ष के चारों ओर सात बार कच्चा सूत लपेटें। पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। ज्ञात-अज्ञात अपराधों के लिए क्षमा मांगें।