फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा कपूर की इस परेशानी को लेकर अचानक कोर्ट पहुंच गए शाहिद कपूर, करने लगे उनकी पैरवी

Tue, 05 Jun 2018 04:46 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई टिहरी
विज्ञापन
1 of 5
shraddha kapoor
ऐसा क्या हो गया कि शाहिद कपूर को अचानक कोर्ट जाना पड़ा। इतना ही नहीं उन्होंने वहां लोगों की पैरवी भी की।
विज्ञापन

2 of 5
shahid kapoor
हिंदी फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ के दूसरे चरण की शूटिंग रविवार से नई टिहरी में शुरू हो गई। फिल्म के शेड्यूल के पहले दिन जिला मुख्यालय के कोर्ट कंपाउंड में फिल्म की शूटिंग की गई। हीरो शाहिद कपूर और स्थानीय कलाकारों के साथ बिजली समाधान मंच के सीन शूट किए गए।
विज्ञापन

3 of 5
Shahid kapoor
निर्देशक श्रीनारायण सिंह के निर्देशन में फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ की शूटिंग दोबारा नई टिहरी में शुरू हो गई। बीते फरवरी और मार्च में दो माह तक फिल्म की शूटिंग नई टिहरी के पड़ियार हाउस, कोर्ट, वन चेतना केंद्र, डीएम कार्यालय परिसर, बौराड़ी के होटल, सैय्यद हाउस, बौराड़ी स्टेडियम, ढुंगीधार, टिहरी झील के आसपास हुई थी। इसके अलावा मसूरी, देहरादून, ऋषिकेश और हरिद्वार में भी फिल्म का कुछ हिस्सा फिल्माया गया था।

4 of 5
Shraddha Kapoor during the shooting - फोटो : amar ujala
वहीं फिल्म की अभिनेत्री बुटीक संचालिका ललिता नौटियाल (श्रद्धा कपूर) और उसके मोहल्ले वालों का बिजली का बिल ज्यादा आ जाता है। शाहिद कपूर इसकी पैरवी कर रहे थे। इसके लिए मोहल्ले के लोग बिजली समाधान मंच में शिकायत करने पहुंचते हैं। उनकी ओर से शाहिद कपूर मुकदमा लड़ते हैं। सीन को निर्देशक श्रीनारायण सिंह ने बड़ी बारीकी से शूट किए। तीन-चार टेक के बाद स्थानीय कलाकार अपने-अपने डायलॉग बोलने लगते हैं। उनका कहना है कि बिजली विभाग गरीब लोगों को जबरन ज्यादा बिल भेज रहा है, जबकि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ विभाग कोई कार्रवाई नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shraddha kapoor
वहीं सोमवार को अब श्रद्धा कपूर भी शूटिंग के लिए टिहरी पहुंच गई हैं। इस दौरान वे एयरपोर्ट पहंची तो फैंस ने उनके साथ फोटो खिंचाई। वहीं जल्द ही यामी गौतम की भी उत्तराखंड आने की संभावना है। यामी भी इस फिल्म में एक वकील का रोल कर रही हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें