फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी विवाद: अभिनेत्री सारा अली खान की मां को मिलेगा मालिका हक या नहीं, ऐसे होगा फैसला

Fri, 25 Jan 2019 09:53 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
Sara Khan ali khan and amrita singh
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान की मां अमृता सिंह के मामा मधुसूदन बिम्बट की वसीयत इस सप्ताह ही सबके सामने आ जाएगी। परिवार के करीबी सूत्र ने बताया कि इसी सप्ताह इस वसीयत को जज के सामने पढ़ा जाएगा। इसके बाद ही निर्णय होगा कि यह करोड़ों की संपत्ति का असल मालिक कौन होगा। 
 
विज्ञापन

2 of 6
amrita singh
बता दें कि मधुसूदन बिम्बट की शनिवार को मृत्यु हो गई थी। उनकी क्लेमेंटटाउन स्थित 20 बीघा में फैली संपत्ति पर बहन ताहिरा सुलताना बिम्बट और भांजी अमृता सिंह ने अपना हक जताया है। इसके लिए सिविल कोर्ट में भी वाद दायर किया हुआ है, जिसकी सुनवाई पांच फरवरी को होनी है।
विज्ञापन

3 of 6
amrita singh
बिम्बट की मृत्यु के बाद अमृता सिंह और ताहिरा देहरादून पहुंची थी। उन्होंने इस संपत्ति के परिसर में अपने नाम का बोर्ड भी लगवाया है। सूत्रों के मुताबिक मरने से पहले ही मधुसूदन ने एक वसीयत की थी। सूत्र तो यहां तक बताते हैं कि उन्होंने इस पूरी संपत्ति को एक धर्मार्थ ट्रस्ट को दान करने की इच्छा जताई थी।

4 of 6
amrita singh
हालांकि, क्या वसीयत में है इसका खुलासा तो इसके पढ़े जाने के बाद ही होगा। बेहद करीबी रहे और अंतिम समय में भी उनके साथ रहे उनके पारिवारिक मित्र के अनुसार यह वसीयत इस सप्ताह ही जज और चार पारिवारिक मित्रों के सामने पढ़ी जानी है। 
 
विज्ञापन

5 of 6
amrita singh mama property
अमृता के नाना यानी मधुसूदन बिम्बट के पिता मदन लाल बिम्बट की पहली पत्नी का नाम जरिना सुलताना था। शादी के पहले उनका नाम जरिना हक जो कि बिकानेर राजस्थान के निवासी अहसान उल हक की बेटी थीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
amrita singh - फोटो : अमर उजाला
जरिना को शादी के बाद मीनू बिम्बट के नाम से जाना गया। मगर तलाक के बाद वे वापस अपने घर बिकानेर चली गईं और अपने पुराने संप्रदाय में ही विश्वास जताते हुए उसे अपना लिया था।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें