विवादित संपत्ति के केयरटेकर खुशीराम ने सोमवार को भी तीन अधिकारियों से शिकायत की है। उन्होंने पुलिस महानिदेशक अपराध, जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन
2 of 6
अमृता सिंह मामा केयर टेकर
उन्होंने अमृता सिंह पर आरोप लगाते हुए आशंका जताई है कि इस संपत्ति पर माफिया कब्जा कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस बंगले में अभी कुछ नगदी और मधुसूदन बिम्बट की लाइसेंसी पिस्तौल भी रखी हुई है। खुशीराम ने शनिवार को स्थानीय पुलिस को भी अमृता सिंह के खिलाफ शिकायत की थी।
विज्ञापन
3 of 6
अमृता सिंह
अब उन्होंने पुलिस महानिदेशक अपराध अशोक कुमार, जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन और एसएसपी निवेदिता कुकरेती से भी शिकायत की है। जिसमें उन्होंने कहा है कि मधुसूदन की मृत्यु के बाद से ही इस संपत्ति पर माफिया की नजरें हैं।
4 of 6
amrita singh
उनकी मृत्यु वाले दिन भी अमृता एक स्थानीय प्रॉपर्टी डीलर के साथ ही संपत्ति पर आईं थीं। प्रॉपर्टी डीलर का ही उन्हें (खुशीराम) फोन आया था कि वह तत्काल चाबी लेकर आ जाए। जब तक वे वहां पहुंचे तो देखा कि अमृता अपनी बेटी सारा और उक्त प्रॉपर्टी डीलर के साथ वहां खड़ी हुई थी।
विज्ञापन
5 of 6
amrita singh
इस बंगले में बिम्बट की फ्रांसीसी कंपनी वेंबले स्कॉट निर्मित एक लाइसेंसी माउजर भी रखी हुई है। इस माउजर का पूरे भारत का लाइसेंस है। इसके साथ ही बंगले में कुछ नगदी होने की भी संभावना है। उन्होंने तमाम बातों को ध्यान में रखते हुए पुलिस से इस संपत्ति के संरक्षण की मांग की है।
बता दें कि मधुसूदन बिम्बेट मां आशा बिम्बेट के साथ मुंबई या गोवा शिफ्ट होना चाहते थे। लेकिन वह न तो प्रॉपर्टी बेच पाए और न ही मुंबई या गोवा शिफ्ट हो सके। वहीं अब अमृता सिंह ने इस प्रॉपर्टी पर अपने नाम का बोर्ड भी लगवा दिया है।