फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराग कश्यप के ‘मुक्के’ से मुश्किल में सैफ अली खान की 'कालाकांडी'

Sat, 13 Jan 2018 10:21 AM IST
विपिन खर्कवाल / अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
1 of 6
saif ali khan
मशहूर कलाकार, निर्देशक और निर्माता अनुराग कश्यप के फिल्मी ‘मुक्के’ से ‘कालाकांडी’ यहां के थियेटरों में प्रदर्शित नहीं हो पाएगी।
 
विज्ञापन

2 of 6
mukkabaaz - फोटो : twitter
इस शुक्रवार रिलीज हो रही फिल्म कालाकांडी उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में किसी भी मल्टीप्लैक्स या सिंगल स्क्रीन पर प्रदर्शित नहीं होगी। वहीं, अनुराग कश्यप की मुक्काबाज और 1921 फिल्म को लगभग पूरे राज्य के सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लैक्स में दिखाया जाएगा।

 
विज्ञापन

3 of 6
deepak dobariyal
बता दें कि कालाकांडी में मशहूर बॉलीवुड अभिनेता दीपक डोबरियाल अहम किरदार निभा रहे हैं। दीपक पौड़ी जिले के कबरा गांव के मूल निवासी हैं। कालाकांडी में सैफ अली खान लीड भूमिका में हैं और फिल्म की कहानी ‘डेल्ही बेली’ के लेखक अक्षत वर्मा ने लिखी है। 

 

4 of 6
saif ali khan
दीपक ने अमर उजाला से फोन पर हुई बातचीत में अफसोस जताया कि उनकी फिल्म कुमाऊं में प्रदर्शित नहीं हो पा रही है। कहा कि यह कलाकार के हाथ में नहीं है कि कौन सी फिल्में प्रदर्शित हों और कौन सी नहीं। उन्होंने कहा कि फिल्म में काम करना और उसका सिनेमा हाल में प्रदर्शन एकदम जुदा है।
 
विज्ञापन

5 of 6
deepak doberiyal
उन्होंने आश्वस्त किया कि मेरी अगली फिल्में पूरे उत्तराखंड में जहां-जहां थियेटर हैं, वहां प्रदर्शित हों। इसके लिए वह वितरक और प्रोडक्शन हाउस के साथ मिलकर बात करेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
saif ali khan
बता दें कि कालाकांडी गढ़वाल मंडल में देहरादून, हरिद्वार आदि जगहों पर सिंगल स्क्रीन के साथ साथ मल्टीप्लैक्स पर भी शुक्रवार को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें