रुड़की में मृर्ति हटाने पर विवाद
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को तितर-बितर किया और कड़ी सुरक्षा के बीच मूर्ति को हटवाया गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि नायब तहसीलदार सुरेश पाल सैनी की तहरीर पर जानलेवा हमला, बलवा, मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा, गालीगलौज करने के मामले में ओमप्रकाश, अमित, बृजेश, चमनी सहित 26 लोगों को नामजद कर 100 से अधिक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हमलावरों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।