ऋषभ पंत की मदद करने वाला रजत
- फोटो : अमर उजाला
रजत सुबह के समय बाइक पर अपने गांव के दो अन्य साथियों नीशू और ओम कुमार के साथ सुबह की शिफ्ट में काम करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उसने दुर्घटना में घायल हुए ऋषभ पंत को पहचान लिया। वहीं, हरियाणा रोडवेज की बस के चालक और परिचालक ने भी उनकी मदद की। डॉ. सुशील नागर ने बताया कि अस्पताल में जब ऋषभ को लाया गया तो दो युवक भी थे। उन्होंने सही समय पर ऋषभ को अस्पताल पहुंचा दिया।