फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishabh Pant Accident: अधिकारियों ने कार के एक-एक पुर्जे की बारीकी से की जांच, घटनास्थल पर मिला जंपिंग प्वाइंट

Sat, 31 Dec 2022 08:09 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
1 of 5
ऋषभ पंत की कार की जांच करती फॉरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला
ऋषभ पंत की कार के एक्सीडेंट के अगले दिन शनिवार को एनएचएआई, परिवहन, ट्रैफिक समेत एनएचएआई से जुड़ी सेव लाइफ फाउंडेशन दिल्ली की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से जांच की। टीम ने कार के एक-एक पुर्जे का बारीकी से वीडियो बनाया। 

Rishabh Pant Accident: एक्टर अनिल कपूर और अनुपम खेर ने बताया कैसा है ऋषभ पंत का हाल, बोले- फाइटर हैं वो

शनिवार दोपहर करीब 12 बजे टीम सबसे पहले नारसन चौकी पहुंची। यहां खड़ी ऋषभ पंत की कार की वीडियोग्राफी की गई। इसके बाद टीम घटनास्थल पर पहुंची। सेव लाइफ फाउंडेशन ने हर पहलू की बारीकी से जांच की। ज्ञात हो कि यह एक एनजीओ है जो दुर्घटना के कारणों और अन्य सुरक्षा उपायों की जांच करता है। जांच के दौरान दुर्घटना स्थल के पास एक हल्का सा जंपिंग प्वाइंट दिखा जिसकी तस्वीरें ली गईं। 

Rishabh Pant Accident: लहूलुहान होने पर भी ऋषभ ने दिखाई हिम्मत, हंसते हुए मां से मजाक में कही ये बात
विज्ञापन

2 of 5
ऋषभ पंत की कार की जांच करती फॉरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला
इस जगह पर सड़क की बजरी उखड़ जाने के कारण हल्के गड्ढे बने हुए हैं। ऋषभ की कार के दुर्घटनाग्रस्त होने के पीछे इसे भी एक कारण माना जा रहा है कि हो सकता है कि इस जगह कार ने जंप किया हो वह असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई हो। वहीं, जांच टीम ने दुर्घटना के दौरान कितने पिलर टूटे हैं और कितनी ऊंचाई तक पिलर व स्ट्रीट लाइट के खंभे टूटे, मुड़े हुए हैं उसकी नपाई की गई। गाड़ी की स्पीड के आकलन के लिए भी तथ्य जुटाए गए। 
विज्ञापन

3 of 5
हादसे में घायल ऋषभ पंत - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान टीम ने दुर्घटनास्थल के पास उस रजवाहे के पास के फोटो भी लिए। इसके कारण यहां हाईवे की चौड़ाई कम है और अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। एनएचएआई के डीजीएम राघव त्रिपाठी ने बताया कि अभी जांच चल रही है।

4 of 5
ऋषभ पंत की कार हुई हादसे का शिकार - फोटो : अमर उजाला
कई पहलुओं पर जांच होगी। रिपोर्ट आने में थोड़ा समय लगेगा। इस मौके पर संभागीय निरीक्षक अजय कुमार, एआरटीओ शैलैश तिवारी,  ट्रैफिक इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार, अखिलेश चौहान, अपर तहसीलदार दयाराम आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋषभ पंत की कार हुई हादसे का शिकार - फोटो : अमर उजाला
करीब दो घंटे तक जांच टीम ने हाईवे पर दुर्घटनास्थल का मौका मुआयना किया। इस दौरान बार-बार जाम लगता रहा। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। जांच के दौरान आसपास के लोगों का भी जमघट लगा रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें