फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आफत की बारिश: मौसम का रौद्र रूप देख कांपा हरिद्वार, सड़कें बनीं दरिया, घुटनों तक भरा पानी, डरा रहीं तस्वीरें

Tue, 11 Jul 2023 07:55 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 6
हरिद्वार में बारिश से भारी जलभराव - फोटो : अमर उजाला
पांच दिन से लगातार जारी बारिश ने मंगलवार को विकराल रूप धारण कर लिया। यह पहली बार था जब शहर के सभी क्षेत्र जलभराव की चपेट में नजर आए। हर दूसरे-तीसरे वार्ड में पानी की निकासी के लिए पंपिंग सेट लगाने पड़े। पहाड़ से सटे इलाकों में गलियों और घरों में मलबा घुस गया। गंगा भी चेतावनी निशान से महज 10 मीटर नीचे बह रही है। प्रशासन ने तटीय क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया है। जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री मुहैया करवाई जा रही है।

सुबह मलबा आने से हिल बाईपास बंद हो गया। मलबा हटाने के लिए जेसीबी लगाई गई। दोपहर 11 बजे के आसपास गंगा नदी भी उफान पर आई। गंगा जलस्तर चेतावनी निशान 293 मीटर से एक मीटर नीचे बह रही। सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक गंगा का जलस्तर 292.90 और 292.85 मीटर के पीछे झूलता रहा।

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: रौद्र रूप दिखा रहीं नदियां, भूस्खलन ने लील ली सात जिंदगियां, रास्ते बंद, तस्वीरें

चंद्राचार्य चौक पर दो अतिरिक्त पंपिंग सेट के बावजूद चौतरफा जलभराव था। कई चौपहिया और दोपहिया वाहन जलभराव में फंस गए। कई वाहनों के साइलेंसर और इंजन में पानी घुस, लोग वाहनों को धक्का देते हुए जलभराव से निकले। चौक के आसपास करीब चार फुट पानी भरा था। सिटी अस्पताल, मेडिकल स्टोरों और अन्य दुकानों में भी घुटनों तक पानी भर गया। मेडिकल स्टोर में रखी दवाएं और दुकानों में रखा सामान खराब हो गया।
विज्ञापन

2 of 6
हरिद्वार में बारिश से भारी जलभराव - फोटो : अमर उजाला
ज्वालापुर में कटहरा, चौक बाजार और श्यामनगर में दोपहिया वाहन पानी में तैरने लगे। वहीं चौहानान, कोतवाली रोड, हज्जबान, पुरानी अनाज मंडी, पांवधोई, घास मंडी, तपोवन नगर, कडच्छ, घोसियान, कोटरावान, पीठ बाजार, लोधामंडी, मेहतान, चाकलान, लक्कड़हारान, आदि क्षेत्रों में जबरदस्त जलभराव था।
विज्ञापन

3 of 6
हरिद्वार में बारिश से भारी जलभराव - फोटो : अमर उजाला
विष्णु घाट, अपर रोड, फल मंडी में पानी के साथ मलबा भी आ गया, हालांकि निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाना शुरू कर दिया। उधर ब्रह्मपुरी भीमगोडा, खड़खड़ी क्षेत्र में शिवालिक पर्वतमाला से भारी पानी के साथ मलबा भी लोगों के घरों और प्रतिष्ठानों में घुस गया। भीमगोड़ा में कई होटलों में मलबा भरा था। रानी गली, शिव मंदिर कॉलोनी आदि क्षेत्रों में घुटनों तक पानी भर गया। यहां निकासी के लिए पंपिंग सेट लगाए गए। लोगों के घरों में पानी घुसने से सामान खराब हो गया।

4 of 6
हरिद्वार में उफान पर गंगा - फोटो : अमर उजाला
कनखल में लाटोवाली, संदेशनगर, कृष्णानगर, भगवंत पुरम, अभिषेक नगर, शिवपुरी, हनुमंतपुरम आदि कॉलोनियों में भी भारी जलभराव हुआ। लाटोवाली में घरों के बाहर खड़े चौपहिया और दोपहिया वाहन पानी में डूब गए। वहीं सीतापुर, विष्णुलोक और गुरुकुल वार्ड में भी लोगों को जलभराव और कीचड़ की समस्या से जूझना पड़ा। एसडीएम पूरण सिंह राणा और नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर जलभराव और निकासी का जायजा लेते रहे।  
विज्ञापन

5 of 6
हरिद्वार में मलबा - फोटो : अमर उजाला
हर की पैड़ी के पास मुख्य मार्ग पर शिवालिक पर्वतमाला से मलबा और बोल्डर आ गए। प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा की दृष्टि से हर की पैड़ी और भीमगोड़ा के पास बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद कर दिया। लोगों को रोकने के लिए मौके पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है। जेसीबी से मलबे और बोल्डर को हटवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हरिद्वार में सड़क पर आया मलबा - फोटो : अमर उजाला
खड़खड़ी में सूखी नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया। जलधारा का बहाव तेज होने के चलते श्मशान घाट के पास रपटे पर वाहनों की आवाजाही दूसरे दिन भी बंद रही। वहीं ज्वालापुर में पांचवे दिन भी जलभराव के चलते लोगों दिक्कत उठानी पड़ी। दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही बंद रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें