फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prediction: राहु काल डालेगा लोकसभा चुनाव पर बड़ा प्रभाव, ऐसी होगी आने वाली सरकार

Wed, 13 Mar 2019 09:07 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
astrology - फोटो : astrology
भारतीय ज्योतिष की मानें तो आगामी लोकसभा चुनाव पर राहु काल बड़ा प्रभाव डालेगा। आने वाली सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी। इस समय दक्षिण में चल रहा राहु चुनाव प्रक्रिया में अड़चने जरूर डालेगा, लेकिन आमचुनाव शांति पूर्वक संपन्न हो जाएंगे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
लोकसभा चुनाव 2019
ज्योतिषाचार्य पंडित रविशंकर जोशी ने चुनाव की घोषणा के समय का गणित बैठाकर भविष्यवाणी की है। उनका मानना है कि केंद्र में किसी भी दल की सरकार आए, उसे पूर्ण बहुमत प्राप्त होगा। इस समय सिंह राशि के क्षितिज पर चंद्रमा मेष राशि में चल रहा है। वहीं दक्षिण में राहु काल बना हुआ है। ऐसा होने पर आशंकाओं और आरोपों से भरा दौर आता है। 
विज्ञापन

3 of 5
astrology - फोटो : astrology
लग्न राशि में सिंह स्थिर भाव में और स्वामी सूर्य है। शासन में सहयोगियों का खासा रोल ऐसे संयोगों में होता है। राहु काल के साथ-साथ अग्नि तत्व की भी प्रधानता है। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग ने देश के आम चुनाव की घोषणा आनंद योग में की है। 

4 of 5
चुनाव
इससे सिद्ध होता है कि भविष्य में आने वाली नई सरकार पूर्ण बहुमत से आएगी और साथ ही जनाकांक्षाओं को पूरा करने के काफी निकट तक पहुंच जाएगी। लग्न चक्र में चंद्रमा का भाग्य स्थान में होना आस्था और विश्वास की प्रबलता को जन्म देता है। इससे पता लगता है कि आगामी चुनाव में वोट का प्रतिशत पहले से काफी अधिक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shanidev
उन्होंने बताया कि इस बार दलों में भीतरघात की संभावनाएं बहुत कम है। इसके विपरीत शनि और केतु बुद्धि के भाव को कमजोर बनाएंगे। उन्होंने बताया कि कुल मिलाकर आने वाला चुनाव देश के लिए शुभ साबित होगा। विश्व में भारत का डंका बजेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें