फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के मन से निकली बेडू की बात?: पढ़ें- इसके बारे में अहम जानकारी, पहाड़ को प्रकृति का वरदान है ये संजीवनी

Sun, 28 Aug 2022 02:16 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
Mann Ki Baat - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात को सुना। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहाड़ी अंजीर कहे जाने वाले बेडू (Himalayan fig) का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने पिथौरागढ़ प्रशासन के द्वारा बेडू के उत्पादन को बढ़ावा देकर रोजगार सृजन व खनिज एवं वनस्पतियों के संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वास्तव में बेडू स्वास्थ्य के लिए संजीवनी है, जिसके माध्यम से स्थानीय लोगों द्वारा अनेक रोगों का शमन किया जाता है। 

 
विज्ञापन

2 of 5
bedu - फोटो : फाइल फोटो
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारी पिथौरागढ़ आशीष चौहान से फोन पर बात कर इस सराहनीय पहल के लिए जिला प्रशासन एवं जनपद वासियों को बधाई दी।
विज्ञापन

3 of 5
bedu - फोटो : ANI
बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से पिथौरागढ़ में  बेडू से जूस, जैम, चटनी, आचार एवं अन्य सामग्री बनाई जा रही है।

 

4 of 5
dhami - फोटो : ANI
मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात में प्रधानमंत्री ने जल के संरक्षण एवं संवर्धन, कुपोषण मुक्त भारत के लिए कुपोषण मुक्ति के प्रयासों एवं इसके लिए जागरूकता, मोटे अनाजों के उत्पादन के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने की बात कही।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : एएनआई
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दिशा में राज्य सरकार सुनियोजित तरीके से कार्य करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें