फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh Accident: कुछ दिन पहले हुई थी शादी, परिवार संग मंदिर जाने के लिए निकले... ऐसे खींच ले गई मौत

Thu, 22 Jun 2023 10:36 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, होकरा (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
1 of 5
पिथौरागढ़ में खाई में गिरी बोलेरो - फोटो : अमर उजाला
शामा (बागेश्वर) से बृहस्पतिवार की सुबह 10 लोगों को लेकर होकरा की ओर जा रही बोलेरो (यूके 02 टीए 10845) खाद्यान्न गोदाम के पास अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। 

हादसे में क्षेत्र पंचायत सदस्य कुंदन सिंह और उनके इकलौते बेटे उमेश सिंह और बहू निशा समेत 10 लोगों की मौत हो गई। उमेश की 17 अप्रैल को ही शादी हुई थी। सभी मृतक बागेश्वर जिले के शामा और भनार के रहने वाले थे और पूजा के लिए होकरा मंदिर जा रहे थे। 

Road Accident: पिथौरागढ़ में सड़क हादसा, 500 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 10 लोगों की मौत
विज्ञापन

2 of 5
पिथौरागढ़ में खाई में गिरी बोलेरो - फोटो : अमर उजाला
हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। नाचनी थाना पुलिस और तेजम अस्पताल को फोन पर सूचित करने के बाद स्थानीय युवकों ने किसी के जीवित बचे होने की उम्मीद में खाई में उतरकर खोजबीन की लेकिन कोई जीवित नहीं मिला।
विज्ञापन

3 of 5
पिथौरागढ़ में खाई में गिरी बोलेरो - फोटो : अमर उजाला
यात्रियों के शव खाई में इधर-उधर बिखरे हुए थे। नाचनी थाना पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और आईटीबीपी मिर्थी के जवान मौके पर पहुंचे।  बागेश्वर के शामा से भी राजस्व टीम और एसडीआरएफ के जवान घटनास्थल पर पहुंचे।

4 of 5
पिथौरागढ़ में खाई में गिरी बोलेरो - फोटो : अमर उजाला
जवानों ने खाई में उतरकर स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शवों को सड़क तक पहुंचाया। शवों के पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरों की टीम मौके पर भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पिथौरागढ़ में खाई में गिरी बोलेरो - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि जिस स्थान से वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरा है वहां पर सड़क बेहद खस्ताहाल और संकरी है। सड़क की बदहाली को लेकर शासन-प्रशासन और विभाग के खिलाफ स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी देखी गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें