फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाजुद्दीन की ‘ठाकरे’ रिलीज होने से पहले शिवसेना ने किया ये काम, भाई ने भी खोला बड़ा राज 

Fri, 25 Jan 2019 09:57 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
Thackeray Song
शिव सेना के संस्थापक बाला साहेब केशव ठाकरे के जीवन पर आधारित फिल्म ‘ठाकरे’ शुक्रवार 25 जनवरी को देशभर के 1300 सिनेमा घरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ठाकरे की मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। महाराष्ट्र में बाल ठाकरे के जीवन से जुड़े किस्से देखने को मिलेंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
उत्तराखंड शिवसेना प्रमुख गौरव कुमार
शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि फिल्म ‘ठाकरे’ को देखने के लिए उनकी ओर से चकराता रोड स्थित एक सिनेमाघर बुक  कराया है। इससे पहले पार्टी कार्यकर्ता रैली निकालेंगे। गोविंद गढ़ स्थित शिवसेना मुख्यालय से रैली निकाली जाएगी जो सिनेमाघर के पास संपन्न होगी।
विज्ञापन

3 of 5
Nawazuddin Siddiqui, Thackeray - फोटो : amar ujala
पार्टी सांसद संजय राउत की लिखी फिल्म का निर्देशन अभिजीत पानसे ने किया है। इसका ट्रेलर आने के बाद से नवाज के लुक और उनके अभिनय की खूब तारीफ हो रही है। दून में रहने वाले नवाज के छोटे भाई अलमासुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि वह परिवार संग फिल्म देखने जाएंगे। 

4 of 5
अलमासुद्दीन सिद्दीकी
‘ठाकरे’ बालासाहेब की बायोपिक है। उनका निधन 17 नवंबर 2012 को हुआ था। वह बहुत स्पष्ट शब्दों में अपनी बात कहने के लिए जाने जाते हैं। यह फिल्म भाई शम्सुद्दीन के निर्देशन पर बन रही है। अलमासुद्दीन ने बताया कि जिस कुर्सी पर ठाकरे बैठते थे, उसे नवाज की कार से सेट तक पहुंचाया जाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नवाजुद्दीन के साथ उनके भाई
ऐसा इसलिए किया जाता था जिससे उनका सम्मन बना रहे। अलमासुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि अपनी अगली फिल्म ‘बोले चूड़ियां’ की शूटिंग के सिलसिले से नवाजुद्दीन मार्च-अप्रैल में दून आ सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें