मसूरी में बस खाई में गिरने से बाद चला रेस्क्यू ऑपरेशन
- फोटो : अमर उजाला
...ड्राइवर खिड़की खोलकर भाग गया
बस का ड्राइवर खिड़की खोलकर भाग गया और मुझे, मेरी बहन, मम्मी और पापा को बस में ही छोड़ दिया। बस नीचे गिर गई। तीन साल का मासूम आरव यह कहानी सुना रहा था और बार-बार अपने पापा से पूछ रहा था कि मम्मी क्या आईसीयू में हैं? वहीं, आरव की पांच साल की बहन जागृति दर्द से कराह रही थी। पिता जितेश शर्मा ने बताया कि वह लोग दिल्ली से मसूरी घूमने आए थे। पत्नी मोनिका की हालत गंभीर है। उनके दांत टूट गए हैं और सिर पर गहरी चोट आई है।