फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: केदारनाथ पैदल मार्ग पर उफनाए गदेरे, यात्रा रोकी, पत्थर गिरने से टैक्सी चालक की मौत

Sun, 25 Jun 2023 06:32 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

Uttarakhand Weather Monsoon 2023 Kedarnath News: सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच चलने वाली शटल टैक्सी सेवा के वाहन के ऊपर पत्थर गिरने से चालक की मौत हो गई। 
विज्ञापन
1 of 6
केदारनाथ पैदल मार्ग पर उफानाए गदेरे - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में रविवार सुबह से हो रही बारिश से पहाड़ों पर जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। केदारनाथ पैदल मार्ग पर गदेरे उफान पर आ गए। भारी बारिश को देखते हुए रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने सुबह करीब 10:30 बजे केदारनाथ यात्रा रोक दी। 

Uttarkashi: खेतों में काम करते समय चार लोगों पर गिरी आकाशीय बिजली, उपचार के दौरान एक युवक ने तोड़ा दम

यात्रियों को सोनप्रयाग में ही रोक दिया गया। सोनप्रयाग में एक्रो पुल के समीप खड़ी मैक्स के ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिर गए जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान वाहन में अन्य कोई और नहीं था। 

रविवार को अपराह्न लगभग साढ़े तीन बजे सोनप्रयाग बाजार से लगभग आधा किमी आगे एक्रो पुल के दूसरे छोर पर अनिल सिंह बिष्ट (50) निवासी बरम्वाड़ी ने अपना वाहन हाईवे किनारे खड़ा किया। इस दौरान वह वाहन का लॉक ठीक करने लग गए। तभी पहाड़ी से पत्थर वाहन की छत को तोड़ते हुए अंदर जा गिरे जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
केदारनाथ मार्ग पर टैक्सी पर गिरा पत्थर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस व आपदा प्रबंधन द्वारा मशीन से वाहन में गिरे पत्थर हटाने के बाद शव को बमुश्किल से निकाला गया। पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, टैक्सी-मैक्सी यूनियन के जिलाध्यक्ष राय सिंह राणा सहित अन्य लोगों ने घटना पर दुख जताया है। 
विज्ञापन

3 of 6
केदारनाथ पैदल मार्ग - फोटो : अमर उजाला
वहीं, पैदल मार्ग पर गदेरे भी उफान पर रहे। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग अति संवेदनशील स्थानों पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और पुलिस के जवानों द्वारा यात्रियों को एक-एक कर रास्ता पार कराया गया। केदारनाथ में भी दिनभर बारिश के बीच बाबा के दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी रही।

4 of 6
केदारनाथ पैदल मार्ग - फोटो : अमर उजाला
सुबह पांच बजे से प्रशासन व पुलिस द्वारा सोनप्रयाग से यात्रियों को धाम भेजना शुरू किया गया। सुबह आठ बजे तक 5828 श्रद्धालु धाम के लिए रवाना हुए। वहीं, केदारनाथ जाने के लिए सोनप्रयाग में भक्तों की भीड़ भी जुटती रही। सुबह 10:30 बजे तक प्रशासन द्वारा 7000 यात्री भेजे गए। इसके बाद तेज बारिश और पैदल मार्ग पर कई बरसाती गदेरों के उफान पर होने के कारण सोनप्रयाग से यात्री नहीं भेजे गए।
विज्ञापन

5 of 6
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर मजिस्ट्रेट ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर यात्रियों को सोनप्रयाग में ही रोक दिया गया है जो यात्री धाम के लिए रवाना किए गए थे उनमें से अधिकांश देर शाम तक धाम पहुंच गए। उधर, गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर छौड़ी, भीमबली, भैरव गदेरा में बरसाती गदेरों के उफान पर होने से यात्रियों को एक-एक कर रास्ता पार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि केदारघाटी से लेकर केदारनाथ तक हुई तेज बारिश के कारण रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग और गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर कई जगहों पर स्थिति संवेदनशील हो गई है। पैदल मार्ग पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, यात्रा मैनेजमेंट फोर्स, पुलिस को मुस्तैद कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें